नितिन नवीन से मिले आजसू प्रमुख सुदेश महतो
रांची, जून 6 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने शनिवार को झारखंड प्रवास पर पहली बार पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भाजपा कार्यालय में मुलाकात कर अभिनंदन किया। दोनों नेताओं के बीच राज्यसभा चुनाव समेत अन्य समसामयिक राजनीतिक विषयों तथा एनडीए की मजबूती को लेकर चर्चा हुई। उन्होंने बंगाल चुनाव में जीत के लिए भाजपा अध्यक्ष को बधाई दी। सुदेश महतो के साथ आजसू के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी तथा केंद्रीय महासचिव सह मांडू विधायक निर्मल महतो ने भी नितिन नवीन से मुलाकात की। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू भी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- नितिन नवीन ने राज्य में संगठन की मजबूती का दिया मंत्र यह भी पढ़ें- बीरेंद्र प्रधान ने किया भाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.