जहानाबाद, दिसम्बर 18 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। नितिन नवीन को बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर जहानाबाद चित्रांश परिवार ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी है। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस जिलाध्यक्ष बिंदु भूषण प्रसाद ने जिला कार्यालय में सभी को मिठाई खिलाकर बधाइयां दी और नितिन नवीन के स्वर्णिम भविष्य के लिए प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने इसे राजनीति में कायस्थों की उपस्थिति का नया अध्याय भी बताया, और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा ने नितिन नवीन की कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर कायस्थों को सम्मान दिया है। बधाई देने वालों में उपाध्यक्ष शीलभद्र सिन्हा, संतोष श्रीवास्तव, सचिव नीतीश सिन्हा, कोषाध्यक्ष रामबिंदु सिन्हा, युवा अध्यक्ष किशन रंजन, सूर्यभूषण प्रसाद, रामौतार प्रसाद, सुरेश प्रसाद, दिलीप...