नई दिल्ली, जनवरी 22 -- भाजपा ने नितिन नवीन को अध्यक्ष बनाया है, जो महज 45 साल के हैं। वह पार्टी के अब तक के सबसे युवा अध्यक्ष हैं और उन्होंने कमान संभालते ही भाजपा को युवाओं की पार्टी बनाने की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। ऐसे में समय में जब जेन-जी की काफी चर्चा हो रही है, तब भाजपा ने उन्हें अध्यक्ष बनाया है। यही नहीं पीएम मोदी ने उनकी ताजपोशी के मौके पर इसका जिक्र करते हुए कहा कि वह मिलेनियल पीढ़ी से आते हैं। इस तरह उनका स्पष्ट संकेत था कि नितिन नवीन युवाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिन पर भाजपा का फोकस है। अब इसी दिशा में संगठन को भी तैयार करने की कोशिश है। भाजपा सूत्रों का कहना है कि इसके तहत पार्टी के युवा मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी किसी ऐसे नेता को दी जा सकती है, जिसकी उम्र 35 साल या उससे कम हो। इसके अलावा राज्यों में युवा मोर्...