बेगुसराय, जनवरी 20 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं में खुशी देखी गई। भाजयुमो बेगूसराय के जिलाध्यक्ष शशांक शेखर के नेतृत्व में मंगलवार को नगर-2 पूर्वी में जश्न मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी तथा पटाखे छोड़कर खुशियां जाहिर की। नितिन नवीन जिंदाबाद, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी ज़िंदाबाद नारों के उद्घोष के साथ सभी ने नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को बधाई दी। मौके पर शशांक शेखर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के इतिहास में सबसे कम उम्र के युवा अध्यक्ष के रूप में नितिन नवीन चुने गये। ऊर्जावान, दूरदर्शी एवं कर्मठ नेतृत्व से निश्चित रूप से संगठन और अधिक सशक्त, गतिशील एवं मजबूत होगा। इस पार्टी में सदैव कार्यकर्ताओं का सम्मान मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.