अंबेडकर नगर, जनवरी 21 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। नितिन नवीन को निर्विरोध भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर पार्टी के जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय पर मंगलवार को जश्न का माहौल रहा। जिलाध्यक्ष त्रयंबक त्रिपाठी की अगुवाई में पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक टांडा से पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, भाजपा नेता राम बख्श सिंह के अकबरपुर तथा भाजपा नेता अशोक उपाध्याय के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होने पर अटल भवन में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। जिलाध्यक्ष त्रयंबक त्रिपाठी ने कहा कि युवा नेता नितिन नवीन को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर नवीन युग का शुभारम्भ हो गया है। उन्होंने अन्य नेताओं को जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी के अन्य पदाधिकारियों के साथ जश्न मनाया। भाजपा जिला...