पटना, दिसम्बर 15 -- ज्ञान निकेतन विट्टल विहार परिसर गोला रोड के पूर्ववर्ती छात्र नितिन नवीन के भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर विद्यालय परिवार ने खुशी जाहिर की। मौके पर केक काटा गया। प्राचार्य शैलेन्द्र मोहन झा ने कहा कि नितिन नवीन की यह उपलब्धि बताती है कि लगन के साथ किया गया काम व्यर्थ नहीं जाता है। वह बहुत ही सौम्य स्वभाव के हैं। ज्ञान निकेतन एलुमनी एसोसिएशन के अध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा कि उनकी यह उपलब्धि उनके कर्मठ नेतृत्व, संगठनात्मक क्षमता और दूरदर्शिता को दर्शाती है। ज्ञान निकेतन परिवार के लिए यह गौरव का विषय है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.