गाज़ियाबाद, सितम्बर 19 -- गाजियाबाद, संजीव वर्मा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के सोमवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रवास और स्वागत कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शनिवार को कविनगर स्थित जानकी भवन में संगठनात्मक बैठक हुई। भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में हुई बैठक में प्रदेश महामंत्री एवं क्षेत्रीय प्रभारी राम प्रताप चौहान विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रवास के दौरान प्रस्तावित स्वागत कार्यक्रम और संगठनात्मक बैठकों की तैयारियों पर चर्चा की गई। सोमवार को उनका स्वागत डासना फ्लाईओवर के पास किया जाएगा। यहां से वह मेरठ के लिए रवाना होगा। इनके स्वागत की व्यवस्थाओं, पदाधिकारियों के दायित्व और कार्यकर्ताओं की सहभागिता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- भाजपा: क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोंगा ...