नई दिल्ली, मई 24 -- भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम के गठन की कवायद तेज हो गई है। संगठन से सीधे जुड़े पदों के लिए पार्टी के बड़े नेताओं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेताओं के बीच भी संवाद हो रहा है। संकेत हैं कि केंद्रीय टीम के साथ उत्तर प्रदेश व अन्य कुछ राज्यों की टीम व कुछ प्रदेशों के अध्यक्षों को लेकर भी जल्द फैसला होगा। अगले माह से पार्टी आने वाले चुनावों को लेकर तैयारी भी शुरू कर देगी। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने इस साल 20 जनवरी को अपना कार्यभार संभाला था। तब से अब चार माह हो चुके है, लेकिन नए केंद्रीय पदाधिकारियों को लेकर इंतजार बना हुआ है। बीच में पांच विधानसभाओं के चुनाव के चलते इसमें देरी हुई, लेकिन अब पार्टी जल्द से जल्द इस काम को पूरा कर लेना चाहती है, ताकि उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों के अगले साल की शुरुआत में हो...