नई दिल्ली, अगस्त 17 -- भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। नई राष्ट्रीय टीम में कई वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। पार्टी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय महासचिव और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष समेत विभिन्न पदों पर नियुक्तियों की घोषणा की है। बीजेपी की नई टीम में वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, भारती प्रवीण पवार, मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, एम. नागराजा, तारिक मंसूर और मधुचंद्र कर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। विनोद तावड़े और स्मृति ईरानी को अहम जिम्मेदारी पार्टी की नई टीम में विनोद तावड़े और स्मृति ईरानी को 'राष्ट्रीय महासचिव' की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों नेताओं को संगठन ...