नई दिल्ली, जनवरी 20 -- भारतीय जनता पार्टी के नए अध्यक्ष नितिन नवीन की ताजपोशी हो चुकी है। मंगलवार को उन्हें औपचारिक रूप से अध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें अपना नया बॉस करार दिया। साथ ही उन्होंने पूर्व में अध्यक्ष रह चुके केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, जगत प्रकाश नड्डा के कार्यकाल को भी याद किया। नवीन भाजपा के 12वें अध्यक्ष बने हैं। पीएम मोदी ने मंगलवार को कहा, 'भाजपा एक संस्कार है। भाजपा एक परिवार है। हमारे यहां 'मेंबरशिप' से भी ज्यादा 'रिलेशनशिप' होती है। भाजपा एक ऐसी परंपरा है, जो पद से नहीं प्रक्रिया से चलती है। हमारे यहां पदभार एक व्यवस्था है और कार्यभार जीवन भर की जिम्मेदारी है। हमारे यहां अध्यक्ष बदलते हैं, लेकिन आदर्श नहीं बदलते। नेतृत्व बदलता है लेकिन दिशा नहीं बदलती।' उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.