नितिन नवीन का लखनऊ में जोरदार स्वागत, योगी ने एयरपोर्ट पर रिसीव किया; BJP दफ्तर तक रोड शो
संवाददाता, जुलाई 4 -- UP Politics : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ पहुंचे हैं। लखनऊ में उनका जोरदार स्वागत किया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और योगी सरकार के कई मंत्रियों ने एयरपोर्ट पहुंचकर नितिन नवीन का स्वागत किया। नितिन नवीन, लखनऊ एयपोर्ट से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ विशेष रूप से सजाए गए एक वाहन पर सवार होकर भाजपा के प्रदेश कार्यालय तक पहुंचे। इस दौरान रास्ते भर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। जगह-जगह उन पर पुष्प वर्षा की गई। दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे नितिन सांगठनिक बैठकों के अलावा शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। यूपी चुनाव के पहले नितिन नवीन का यह दौरा राजनीतिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दो दिवसीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.