पटना, दिसम्बर 19 -- भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन का पटना में 23 दिसंबर को रोड शो होगा। 23 को दिन के 12.30 बजे वे पटना एयरपोर्ट पर उतरेंगे। उनके भव्य स्वागत की तैयारी है। एयरपोर्ट से शेखपुरा मोड़, हाईकोर्ट, आयकर गोलंबर होते हुए मिलर हाई स्कूल के मैदान में पहुंचेंगे, जहां पर भाजपा उनका अभिनंदन करेगी। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नवीन पहली बार पटना आ रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बांकीपुर के विधायक और भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के स्वागत के लिए पार्टी के कार्यकर्ता ही नहीं, बल्कि पूरा पटना तैयार है। उनके स्वागत के लिए पटना को सजाया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष नियुक्ति होने के बाद अपने पहले प्रेस वार्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.