नितिन नवीन का उत्तराखंड दौरा फ्लॉप शो: जुनेजा
रुद्रपुर, सितम्बर 10 -- रुद्रपुर, संवाददाता। वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय जुनेजा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे को फ्लॉप शो करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि दौरे के दौरान प्रदेश की ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा करने के बजाय नितिन नवीन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को राहुल मियां कहकर संबोधित किया, जिस पर कांग्रेस को आपत्ति है। जुनेजा ने कहा कि भाजपा बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, शिक्षा, रोजगार और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों पर जवाब देने के बजाय जनता का ध्यान भटकाने के लिए बयानबाजी कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर भी नितिन नवीन ने कोई स्पष्ट बात नहीं कही। यह भी पढ़ें- 'अपने बयान के लिए देश से सार्वजनिक माफी मांगें नितिन नवीन' कहा कि इस मामले को लेकर प्रदेश की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.