पटना, जनवरी 22 -- केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि युवा नेता नितिन नवीन को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाना एक ऐतिहासिक कदम है। निचले स्तर तक के कार्यकर्ता के रूप में काम करते हुए श्री नवीन पार्टी के शीर्ष पद पर पहुंचे हैं। भाजपा ही इस प्रकार का निर्णय ले सकती है। पटना एयरपोर्ट पर गुरुवार को मीडिया से बातचीत में श्री राय ने कहा कि पीएम मोदी के विकसित भारत के संकल्प के चार स्तंभ हैं। युवा, महिला, गरीब और किसान। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी नेतृत्व ने युवा शक्ति को कमान सौंपी है। प्रधानमंत्री के इस निर्णय से पार्टी के कार्यकर्ता ही नहीं, बल्कि देश की युवा शक्ति भी आज उत्साहित है। युवा के नेतृत्व में पार्टी सशक्त होगी और देश की राजनीति की दिशा बदलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री पद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.