नितिन नवीन और योगी आज गोरखपुर में करेंगे पदयात्रा, भाजपा का 2027 के लिए चुनावी शंखनाद
नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा' के तहत 50 हजार से अधिक समर्थकों के साथ डेढ़ किलोमीटर की पैदल यात्रा करेंगे। इसके साथ ही 2027 के लिए भाजपा का चुनावी शंखनाद भी हो जाएगा। पदयात्रा को भव्य बनाने के लिए भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों की तरफ से सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। एयरपोर्ट से सर्किट हाउस तक छह और पदयात्रा मार्ग पर 18 स्वागत स्थल बनाए गए हैं। पदयात्रा में राष्ट्रीय महासचिव और विधानसभा चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सुबह 11 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.