नितिन नवीन आज से उत्तराखंड में, राहुल गांधी भी आएंगे; अल्मोड़ा और पौड़ी में बड़ी रैलियां
देहरादून, मई 28 -- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन उत्तराखंड के अपने तीन दिवसीय भ्रमण के दौरान पार्टी की चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देंगे। भाजपा अध्यक्ष शाम साढ़े 4 बजे तक देहरादून पहुंच सकते हैं। पार्टी अध्यक्ष नितिन, विधायकों की आंतरिक सर्वे रिपोर्ट पर चर्चा के साथ कोर कमेटी में चुनावी रणनीति और राजनैतिक मुद्दों पर भी आखिरी मुहर लगाएंगे। वहीं, राहुल गांधी 4 जून को उत्तराखंड आ रहे हैं। उनका अल्मोड़ा और पौड़ी में जनसभा का कार्यक्रम है। राहुल पार्टी नेताओं से भी मिलेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे की तैयारियां कर ली गई हैं। गुरुवार को जौलीग्रांट से दून तक 25 जगह पर उनका स्वागत किया जाएगा। दून में पार्टी अध्यक्ष सबसे पहले भाजपा के प्रांतीय मुख्यालय में प्रदेश कोर कमेटी की बैठक लेंगे। सूत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.