नई दिल्ली, दिसम्बर 15 -- नितिन नबीन ने संभाला भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का कार्यभार --- भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह समेत प्रमुख नेता रहे मौजूद -- नईदिल्ली। विशेष संवाददाता भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में अपना कार्यकाल संभाल लिया है। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल समेत पार्टी के कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। इसके पहले दिल्ली हवाई अड्डे पर नबीन का दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता व अन्य पार्टी नेताओं ने स्वागत किया। हवाई अड्डे से नितीन नबीन सीधे भाजपा मुख्यालय पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने अपने नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का स्वागत कि...