नई दिल्ली, जनवरी 13 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। उत्तरायण के शुभ मुहूर्त के आते ही भाजपा नेतृत्व अपना नया अध्यक्ष चुन लेगा। अगले सप्ताह 19-20 जनवरी को नए अध्यक्ष के विधिवत चुनाव की संभावना है। इसके लिए पार्टी महासचिवों ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। मौजूदा कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ही नए अध्यक्ष होंगे। भाजपा के संगठन चुनाव के लंबे दौर के बाद अब पार्टी अपना नया अध्यक्ष चुनने जा रही है। हालांकि, पिछले माह पार्टी नेतृत्व ने नितिन नबीन को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर साफ कर दिया था कि पार्टी के नए अध्यक्ष वही होंगे। इस नियुक्ति के बाद खरमास शुरू होने के कारण शुभ मुहूर्त नहीं था, इसलिए अध्यक्ष का विधिवत चुनाव नहीं हो सका था। अब जबकि मकर संक्रांति के बाद उत्तरायण के शुभ दिन शुरू हो रहे हैं तो पार्टी अपने अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.