लखनऊ, जुलाई 4 -- लखनऊ, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के लखनऊ आगमन पर अखिल भारतीय चित्रांश सनातन महासभा ने चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव वर्मा की अगुवाई में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया और स्वागत के नारे लगाए। इस दौरान नितिन नवीन ने वाहन रोककर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। संजीव वर्मा ने उन्हें संस्था का स्मृति चिह्न भेंट किया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया। कार्यक्रम के अवसर पर 101 किलो लड्डू का वितरण भी कराया गया। स्वागत समारोह में विनोद कुमार श्रीवास्तव, वीरेंद्र सक्सेना, विमलेश कुमार श्रीवास्तव, राजन सक्सेना, अभिषेक खरे, गोपी किशन श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद ...