नितिन गडकरी से मिले सांसद, मांगें रखीं
रांची, जुलाई 23 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी चौधरी ने गुरुवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से नई दिल्ली में मुलाकात की। उन्होंने एनएच-20 पर रांची व रामगढ़ के बीच चुटूपालू घाटी में गंडके मोड़ के पास एक ही जगह पर लगभग हर दूसरे दिन हो रही सड़क दुर्घटना की ओर केंद्रीय मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया। कहा कि इससे जानमाल की काफी क्षति हो रही है। दुर्घटना को देखते हुए है कोई नया रूट इस सेक्सन पर बनाए जाने की जरूरत है और यह कार्य पूरी जांच और सुरक्षा मानकों का पालन कर शीघ्र शुरू किया जाना चाहिए। कहा कि वह बीते 7 वर्षों से यह मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय मंत्री से गोला से रामगढ़ तक फोरलेन रोड का निर्माण कराए जाने पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.