कानपुर, दिसम्बर 18 -- एमएलसी अरुण पाठक और मिश्रिख सांसद अशोक रावत ने गुरुवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-34 (पूर्व में एनएच-91) से कानपुर रिंग रोड के किनारे सर्विस रोड के निर्माण कराए जाने को लेकर मांग पत्र सौंपा। एमएलसी अरुण पाठक ने केन्द्रीय मंत्री को अपने विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत तातियागंज की गंभीर यातायात समस्याओं से अवगत कराया। नितिन गडकरी ने मांग को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक परीक्षण कर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश देने का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.