सिद्धार्थ, दिसम्बर 16 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर मंगलवार को डुमरियागंज कस्बे में कायस्थ महासभा ने अपने कार्यालय पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। तहसील अध्यक्ष पप्पू श्रीवास्तव, महामंत्री दिनेश श्रीवास्तव व अंकित श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं को विशेष सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि नितिन का इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए चयन होना पूरे कायस्थ समाज के लिए गर्व की बात है। इस दौरान विष्णु श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, शुभम श्रीवास्तव, मनोज, आकाश, शिवम, अभिषेक आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.