अररिया, जनवरी 22 -- अररिया, निज संवाददाता विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर बिहार के लाल नितिन नबीन के आसीन होने पर पूरे देश में हर्ष और उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में अररिया भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने इस क्षण को उत्सव के रूप में मनाया। भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा की अध्यक्षता में आयोजित इस उत्सव में जिले के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने इसे बिहार के साथ-साथ पूरे देश के लिए गौरव का क्षण बताया और कहा कि बिहार की धरती से निकलकर किसी नेता का विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद तक पहुंचना प्रदेश के करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष सुराना, जिला क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.