लखीसराय, जनवरी 21 -- चानन, निज संवाददाता। नितिन नवीन के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित होने पर भाजपा नेताओं ने खुशी देखी गई। पूर्व विधायक सह प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने खुशी जताते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी को बधाई देते हुए कहा कि नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से बिहार गौरवांवित हुआ है। दिल्ली से दूर किसी राज्य के युवा, उत्साही और उर्जावान व्यक्ति को शीर्ष पद पर सेवा का मौका दिया गया है। यह पूरे संगठन के लिए गर्व का पल है। 45 साल के नितिन नवीन का राजनीतिक कैरियर 20 वर्षों का रहा है। भले ही उन्हेंने अपने पिता की राजनीतिक विरासत को कम उम्र में संभाला, लेकिन आगे की राह उन्होंने अपनी मेहनत के बल पर बनाई। दो दशक के राजनतिक कॅरियर में विधायक, मंत्री और संगठन के विभिन्न दायित्वों को पूरा करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्...