नोएडा, फरवरी 27 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। पुलिस ने नितिन नागर की छाती पर बैठकर गला काटने के बाद खुद के पैर में गोली मारकर पुलिस को गुमराह करने वाले आरोपी जितेंद्र उर्फ जित्ते को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। घटना के बाद से आरोपी का अस्पताल में इलाज चल रहा था। लुक्सर गांव में मंगलवार को दिनदहाड़े एक युवक नितिन नागर की गोली मारकर और चाकू से गला काटकर हत्या कर दी गई थी। पत्नी के सामने हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। हमलावर सीसीटीवी में कैद हुए थे। परिजनों ने बताया था कि एक आरोपी जितेंद्र उर्फ जित्ते ने नितिन की छाती पर बैठकर उसका गला काटा था। इसके बाद जितेंद्र उर्फ जित्ते खुद के पैर में गोली मारकर नितिन के घर पहुंचा था। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। ईकोटेक वन कोतवाली प्रभारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.