लखीमपुरखीरी, जून 4 -- लखीमपुर। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल को खीरी जिले का फिर से प्रभारी मंत्री बनाए जाने पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल संगठन ने खुशी जताई है। संगठन के जिला मंत्री शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने मन्दिरों में पूजा अर्चना करके नितिन अग्रवाल की लम्बी आयु की कामना की है। उन्होंने बताया कि नितिन अग्रवाल के नेतृत्व में जिले का तेजी से विकास होगा। शैलेन्द्र श्रीवास्तव का कहना है कि मंत्री नितिन अग्रवाल का व्यापारियों को सहयोग मिल रहा है। उन्होंने बताया कि संगठन ने नितिन के फिर से प्रभारी मंत्री बनने पर बधाई दी है। यह भी पढ़ें- नितिन अग्रवाल के फिर प्रभारी मंत्री बनने पर जताई खुशी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...