पटना, अक्टूबर 23 -- बिहार विधान परिषद में शिक्षक और स्नातक कोटे की आठ सीटों के चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो गया है। मोकामा में जेडीयू विधायक अनंत सिंह और पार्टी के विधान पार्षद व कैंडिडेट नीरज कुमार के समर्थकों के बीच तनातनी को छोड़कर ज्यादातर जगह शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग हुई। 75 सीटों वाली काउंसिल की लगभग 10 फीसदी सीटों के चुनाव में भाजपा और जदयू का एनडीए गठबंधन एकजुट होकर लड़ा, जबकि विपक्ष से राजद, कांग्रेस, जन सुराज पार्टी, सीपीआई, सीपीएम वगैरह के कैंडिडेट अलग-अलग लड़े। चुनाव में बिहार के कई बड़े-बड़े नेता वोट ही नहीं डाल सके, जिनमें भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, राज्य के मंत्री निशांत कुमार शामिल हैं। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लालू याद...