नितिन, आलोक, स्वाति बने राष्ट्रीय ताइक्वांडो में निर्णायक
आगरा, सितम्बर 30 -- इंदौर (मध्य प्रदेश) में 2 से 4 अक्तूबर तक 43वीं ऑफिसियल जूनियर फाइट, 16वीं जूनियर पूमसे, 40वीं ऑफिसियल सबजूनियर फाइट, 14वीं सबजूनियर पूमसे राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता करा का आयोजन होगा। जिला ताइक्वांडो संघ के कोषाध्यक्ष योगेंद्र वार्ष्णेय ने बताया कि प्रतियोगिता में आगरा के नितिन बघेल, आलोक, स्वाति शुक्ला को उत्तर प्रदेश की ओर से ताइक्वांडो फेडरेशन आफ इंडिया द्वारा निर्णायक नियुक्त किया गया है। तीनों प्रतियोगिता में ऑफिशिएटिंग करेंगे। तीनों के चयन पर संघ के सचिव मास्टर पंकज शर्मा, सीईओ संगीता शर्मा, संतोष कुमार सिंह, दिनेश चंद्र शर्मा, डॉ.यूके शर्मा, नरेंद्र शर्मा, अमित शर्मा, मधु शर्मा, हरिकांत शर्मा, नवनीत कुलश्रेष्ठ ने हर्ष व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.