लखनऊ, अप्रैल 7 -- लखनऊ, संवाददाता। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब महाराज का प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारों में श्रद्धा, सत्कार के साथ मनाया गया। गुरुद्वारों में अमृत वेले से नितनेम, सुखमनी साहिब और अखंड पाठ हुए। विशेष दीवान सजाया गया। साथ ही शबद कीर्तन संग गुरुबाणी सुन संगत निहाल हुई। बाद में लंगर का प्रसाद संगत को वितरित किया गया।कानपुर रोड एलडीए कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मानसरोवर के अध्यक्ष संपूर्ण सिंह बग्गा ने बताया कि तीन दिवसीय दीवान की आरंभता रविवार से हुई। अमृत वेले से नितनेम के पाठ, सुखमनी साहिब और अखंड पाठ के साथ हुई। मंगलवार को अखंड पाठ का समापन हुआ। हजूरी रागी भाई हरविंदर सिंह ने आसा दी वार के कीर्तन किए। हेड ग्रंथी ज्ञानी परमजीत सिंह संगत को गुरु तेग बहादुर साहिब महाराज के इतिहास के बारे में बताया। हजूरी रागी भाई हरव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.