चंदौली, फरवरी 1 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। खड़ेहरा स्थित अमर ज्योति संस्था पर शनिवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में 'बेटी है तो कल है' विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर ने सिलाई का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी 33 किशोरियों को प्रमाण पत्र वितरण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बेटियां निडर और जागरूक होकर जीवन में आगे बढ़े। शिक्षा ही उन्हें आत्मनिर्भरता की ओर ले जाएगी। तभी जीवन में खुशहाली आएगी। कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं,। आवश्यकता है उन्हें सही मार्गदर्शन और अवसर देने की। वही चौकी प्रभारी विजय राज ने हेल्पलाइन सेवाओं एवं साइबर अपराध से संबंधित कानूनी प्रावधानों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। वहीं जिला साइबर सेल से उपस्थित पवन यादव ने किशोरियों को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.