निठारी कांड के सुरेंद्र कोली की मौत पर भाई का बड़ा दावा, दर्ज करवाई शिकायत; हाई लेवल जांच की मांग
हरिद्वार, सितम्बर 20 -- बहुचर्चित निठारी कांड के मुख्य आरोपी रहे सुरेंद्र कोली की मौत पर उनके परिजन लगातर सवाल खड़े कर रहे हैं। सुरेंद्र कोली के भाई चंदन कोली ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई और मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने भाई की मौत को आत्महत्या कहने पर भी सवाल खड़े किए हैं। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, चंदन कोली ने रविवार को हरिद्वार की सप्तऋषि पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने शिकायत में कहा है कि सुरेंद्र कोली की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। चंदन ने पुलिस से कहा है कि मौत से जुड़ी परिस्थितियां आत्महत्या की थ्योरी पर शक पैदा करती हैं। शनिवार को जब परिजनों ने शव देखा तो उन्हें दिखाई दिया था कि शरीर से खून बह रहा है और मुंह और नाक के आस-पास भी खून के धब्बे थे। उसने गले में बंधी रस्सी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.