हरिद्वार, सितम्बर 18 -- निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने शुक्रवार को हरिद्वार में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नगर कोतवाली क्षेत्र के भूपतवाला में लालमाता मंदिर के सामने चाय के खोखे में उसका शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस प्रथमदृष्टया इसे आत्महत्या मान रही है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सुरेंद्र कोली पुत्र शंकु राम निवासी ग्राम मंगरुखाल, भिकियासैंण, अल्मोड़ा के रूप में हुई है। वह पिछले कुछ समय से हरिद्वार में रह रहा था। जानकारी के मुताबिक वह अपनी पहचान छिपाकर यहां सदाराम नाम से रह रहा था। यह भी पढ़ें- सुरेंद्र कोली नाम बदलकर हरिद्वार में रह रहा था, 4 दिन पहले ही खोली दुकान; परिवार कहां आसपास के लोगों को भी उसने अपना नाम सदाराम ...