आगरा, मई 4 -- शहर के नदरई गेट इलाके में स्थित निजी हॉस्पीटल में सोमवार को उपचार के दौरान एक प्रसूता की मौत हो गई। प्रसूता की मौत से गुस्साए परिजनों ने हॉस्पीटल पर हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने चिकित्सकों पर गलत इंजेक्शन देने व उपचार में लापरवाही बतरने का आरोप लगाया। पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक शहर के माल गोदाम रोड पर स्थित एक निजी हॉस्पीटल पर प्रसूता की मौत और परिजनों के हंगामा करने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने बताया कि मृतका 24 वर्षीय दीक्षा पत्नी नरेंद्र निवासी जिन्हैरा एटा है। यह भी पढ़ें- निजी अस्पताल में महिला की मौत पर बिफरे परिजन, हंगामा गत 30 अप्रेल को दीक्षा का सिजेरियन प्रसव इसी हॉस्पीटल में कराया था। रविवार को चिकित्सकों न...