निजी हॉस्पिटल में लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत
सिद्धार्थ, मई 29 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे के सेवा हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि गुरुवार को शहर के ही एक निजी हॉस्पिटल में लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। इससे हॉस्पिटल की कार्यप्रणाली व विभागीय निगरानी पर सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं अधीक्षक ने भी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ लिया है। जच्चा-बच्चा की मौत की सूचना मिलने के बाद कार्रवाई करने की बजाए अधीक्षक ने लिखित शिकायत के बाद ही कार्रवाई की बात कही है। इससे महकमा सवालों के घेरे में है। दरअसल, इटवा कस्बा निवासी गर्भवती को प्रसव के लिए बुधवार की रात शहर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। यह भी पढ़ें- प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, अस्पताल सील प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ने पर ऑपरेशन किया गया, लेकिन कुछ ही देर बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.