मथुरा, जनवरी 12 -- हाईवे स्थित एक निजी हॉस्पिटल में उपचार के दौरान एक मरीज की मृत्यु हो गई। चिकित्सकों पर गलत इंजेक्शन व तीन टैबलेट देने का आरोप लगाते हुए स्वजन के साथ करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने हॉस्पिटल में हंगामा किया। इससे अफरातफरी मच गई। पुलिस ने आक्रोशितों को समझा-बुझाकर शांत किया। जानकारी के अनुसार शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बैटा के रहने वाले मोहर सिंह को परिजनों ने चार दिन पूर्व कोतवाली क्षेत्र के हाईवे स्थित एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान मरीज की मृत्यु हो गई। करणी सेना के गोविंद ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन ने मरीज को भर्ती करने के लिए परिजनों से 50 हजार रुपये और मांगे थे। रुपये नहीं देने पर मरीज की छुट्टी कराने को कहा था। परिजन ने शाम को अस्पताल प्रशासन से मरीज की छुट्टी की बात की। इसके बाद मरीज को एक इंजे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.