लखीमपुरखीरी, अप्रैल 3 -- शहर की नई बाईपास स्थित एक निजी हॉस्पिटल एक बार फिर विवादों में घिर गया है। इस बार अस्पताल पर बिना ऑपरेशन किए ही 35 हजार रुपये वसूलने का गंभीर आरोप लगा है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बजरखा निवासी पिंटू ने आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी पुत्री को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल ने ऑपरेशन की आवश्यकता बताकर रुपये ले लिए, लेकिन उपचार के बाद भी कोई लाभ नहीं हुआ। इसके बाद जब बच्ची को लखीमपुर के अन्य डॉक्टर को दिखाया गया, तो जांच में सामने आया कि उसका कोई ऑपरेशन हुआ ही नहीं है। यह सुनकर परिजन स्तब्ध रह गए और तत्काल बच्ची को लेकर दोबारा अस्पताल पहुंचे। आरोप है कि अस्पताल संचालक उनसे मिलने तक नहीं आया और परिजन घंटों अस्पताल में बैठे रहे। इस मामले में ग्राम बजरखा के प्रधान विक्रांत गिरी ने भी नाराजगी जताई। उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.