झांसी, अगस्त 20 -- झांसी। शहर में एक निजी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर में जांच के दौरान गड़बड़ी पाई गई। जिस पर रजिस्ट्रेशन था, वहां से अस्पताल कहीं और चलाया जा रहा था। जिस पर अस्पताल का पंजीकरण निरस्त किया गया है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी के आदेश पर की गई। जिलाधिकारी गौरांग राठी के आदेशा पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ शिशिर पुरी के निर्देशन में डॉ. आशीष अग्निहोत्री उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी, नोडल अधिकारी पंजीकरण ने जनपद में संचालित न्यू टाटा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रपत्रों की जांच की गई। जिसमें पाया गया कि उक्त अस्पताल का रजिस्ट्रेशन जिस पते पर था, उस स्थल से हॉस्पिटल का स्थानांतरण कर अन्यत्र स्थान पर हॉस्पिटल चलाया जा रहा है। अस्पताल में बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण की उचित व...