निजी स्वास्थ्य बीमा कंपनी का कार्यालय सील
मुजफ्फरपुर, मई 19 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। अघोरिया बाजार चौक स्थित एक निजी स्वास्थ्य बीमा कंपनी के कार्यालय को कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को दंडाधिकारी ने सील कर दिया। इस दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। पीड़ित मंजीत कुमार ने बताया कि वह इसी कार्यालय में कार्यरत थे। वर्ष 2013 में उनका एक्सीडेंट हो गया तो लंबे समय तक वे बेड रेस्ट में रहे। इस दौरान कंपनी ने उसे नौकरी से निकाल दिया। अपील पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने उसे नौकरी पर रखने और बकाया राशि भुगतान करने का आदेश दिया। लेकिन, इस पर कार्रवाई नहीं की गई। तब कोर्ट में पुन: याचिका दाखिल की गई। इसके बाद इस शाखा को सील करने का आदेश दिया गया। इस आधार पर दंडाधिकारी व पुलिस बल ने कार्यालय को सील किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.