अलीगढ़, अप्रैल 30 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष ठा. सोमवीर सिंह ने कहा कि कि राजा भैया नामक व्यक्ति का भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से किसी भी प्रकार का कोई संबंध नहीं है। वह न तो पार्टी का पदाधिकारी है और न ही सक्रिय कार्यकर्ता। जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में उनकी वार्ता यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला से हुई, जिन्होंने स्पष्ट रूप से अवगत कराया कि संबंधित व्यक्ति को काफी समय पूर्व ही अनुशासनहीनता के कारण संगठन से निष्कासित किया जा चुका है। कांग्रेस पार्टी में ऐसे लोगों के लिए कोई स्थान नहीं है, जो केवल निजी स्वार्थ और धन अर्जित करने के उद्देश्य से संगठन का दुरुपयोग करते हैं और वरिष्ठ नेताओं और संगठन की मर्यादा का अपमान करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...