आरा, अप्रैल 11 -- -निजी स्कूलों की ओर से लिये जा रहे शुल्क से संबंधित शिकायतों की समीक्षा -स्कूल अपनी जरूरत के अनुसार शुल्क में सात फीसदी तक कर सकते हैं वृद्धि आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को डीएम तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में निजी स्कूल की समीक्षात्मक बैठक की गयी। इसमें निजी स्कूलों में विद्यार्थियों का नामांकन, री-एडमिशन, ड्रेस, पुस्तक, विकास शुल्क, वार्षिक शुल्क व अन्य मदों में ली जा रही शुल्क से संबंधित मिले शिकायतों की समीक्षा की गयी। बैठक में डीएम की ओर से बताया गया कि निजी स्कूलों में नामांकन के लिए निर्धारित प्रवेश शुल्क, री-एडमिशन, ड्रेस, पुस्तक, विकास शुल्क, वार्षिक शुल्क व अन्य मदों का ब्योरा विगत वर्ष व वर्तमान वर्ष का लोगों की जानकारी के लिए स्कूल के सूचना पट्ट व वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाये। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.