गुड़गांव, मार्च 25 -- गुरुग्राम। बालियावास स्थित एक निजी स्कूल में बुधवार को तब हड़कंप मच गया, जब स्कूल प्रबंधन को बम से संबंधित एक धमकी भरी ई-मेल प्राप्त हुई। मेल में स्कूल में धमाका करने की धमकी दी गई थी। गुरुग्राम पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत मोर्चा संभाला और सुरक्षा अभियान चलाया। एहतियात के तौर पर स्कूल में बच्चों की छुट्टी कर दी गई। हालांकि, कई घंटों की गहन जांच के बाद स्कूल परिसर में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, जिसके बाद पुलिस ने इसे एक होक्स कॉल (झूठी अफवाह) करार दिया।धमकी भरे ई-मेल की सूचना मिलते ही थाना डीएलएफ फेज-एक की पुलिस टीम,डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता तुरंत मौके पर पहुंचा। एहतियात के तौर पर स्कूल परिसर को खाली कराकर कक्षाओं, खेल के मैदान और आसपास के इलाके की तलाशी ली गई। पुलिस की विशेष टीमों ने आध...