महाराजगंज, अप्रैल 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निजी स्कूलों को बंद करने की मांग को लेकर संयुक्त व्यापारी मोर्चा के संयोजक पशुपतिनाथ गुप्त के नेतृत्व में व्यापारियों ने सक्सेना तिराहे पर प्रदर्शन किया। नेपाल की तर्ज पर समान शिक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग उठाते हुए प्रदर्शनकारियों ने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाने को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।संयोजक पशुपतिनाथ गुप्त ने कहा कि पड़ोसी देश नेपाल की तर्ज पर भारत में भी निजी विद्यालयों को बंद कर समान शिक्षा व्यवस्था लागू किया जाए। उन्होंने कहा जब आर्थिक रूप से कमजोर देश नेपाल इस दिशा में कदम उठा सकता है, तो भारत जैसे सक्षम देश में यह निर्णय क्यों नहीं लिया जा सकता। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि सभी निजी स्कूल बंद कर दिए...