मोतिहारी, जनवरी 23 -- मोतिहारी। निजी विद्यालय मनमाने ढंग से नई ड्रेस व नई किताब कॉपी के लिए बच्चों पर दबाव बनाते हैं, जिसकी सही ढंग से जांच कराई जाए एवं इसके विरुद्ध सभी जरूरी कार्रवाई करें। ताकि अभिभावकों पर बोझ नहीं बढ़े। डीएम सौरभ जोरवाल ने बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर सख्त निर्देश दिया। डीएम ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत प्रस्वीकृति प्राप्त निजी विद्यालय यदि कमजोर वर्ग के बच्चों का नामांकन लेने में आनाकानी करते हैं तो उनके पंजीकरण को रद्द करने की कार्रवाई की जाए। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि नियमित तौर पर नामांकन व पंजीकरण की प्रगति का अनुश्रवण करें। डीएम ने बताया कि वे निजी विद्यालयों को नोटिस भी करेंगे। डीएम ने कहा कि प्रस्वीकृति प्राप्त निजी विद्य...