अल्मोड़ा, अप्रैल 9 -- अल्मोड़ा। हवालबाग स्थित राप्रावि कटारमल में प्रवेशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान नवप्रवेशित बच्चों का भव्य स्वागत हुआ। वहीं, शिक्षकों के निजी प्रयास से इस बार चार बच्चों को दाखिला मिला है। कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। विद्यालय परिवार ने नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत करते हुए शिक्षा के महत्व पर चर्चा की। बताया गया कि शिक्षकों ने घर-घर संपर्क अभियान चलाकर अभिभावकों से संवाद के बाद निजी विद्यालयों में अध्ययनरत चार बच्चों का नामांकन करवाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.