बांका, मार्च 17 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। बांका शहर के जगतपुर मोहल्ले में सोमवार तड़के सुबह 3:30 से 4:00 के बीच एक निजी विद्यालय सह हॉस्टल में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। घटना के समय हॉस्टल में छह बच्चियां सो रही थी। आग लगने के बाद पूरे परिसर में धुआं फैल गया, जिससे दम घुटने के कारण सभी बच्चे बेहोश हो गए। हालांकि स्थानीय लोगों, प्रशासन और अग्निशमन विभाग की तत्परता से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालकर इलाज के लिए सदर अस्पताल बांका में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सभी बच्चों को खतरे से बाहर बताया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जगतपुर स्थित निजी विद्यालय आवासीय विद्या मंदिर स्पेशल किड्स प्ले स्कूल के बेसमेंट स्थित कार्यालय में सोमवार सुबह करीब चार बजे अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.