निजी स्कूल के बाहर महिला शिक्षिका की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 23 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल के बाहर महिला की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सामने आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हिन्दुस्तान इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इलाके में चर्चा की जिस महिला के साथ मारपीट की जा रही है वह स्कूल में पढ़ाती थी। किसी कारण से उसने पढ़ाने से मनाकर दिया था और बुधवार को बकाया लेने गई थी। इसी बीच उसके साथ मारपीट की गई। स्थानीय लोगों के बीच बचाव के बाद मामला शांत कराया गया है। मामले को लेकर पीड़ित शिक्षिका ने निजी स्कूल प्रशासन पर मारपीट का आरोप लगाते हुए ब्रह्मपुरा थाने में आवेदन दिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.