मुजफ्फरपुर, सितम्बर 8 -- गोरौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। बहादुरपुर गांव में जहर पिलाकर निजी स्कूल के प्राचार्य सुनील कुमार की हत्या मामले में पुलिस ने प्राचार्य के दो भाई को गिरफ्तार कर लिया। थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि आरोपित संजय कुमार और संजीव कुमार को गिरफ्तार किया गया है। दोनों से पूछताछ की गई है। मामले में सुनील की पत्नी कामिनी देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें सुनील के भाई संजय कुमार, संजीव कुमार, देवरानी रागिनी एवं राहुल कुमार को नामजद किया था। बताया था कि आरोपितों ने पति को पहले पीटा, फिर जमीन पर पटककर जहर पिला दिया। सुनील की हालत बिगड़ने पर ग्रामीणों ने हाजीपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। गौरतलब है कि 29 अगस्त को जमीन विवाद में तीन भाइयों के बीच झगड़ा हुआ था। उसी दौरान सुनील कुमा...