पिथौरागढ़, मई 8 -- पिथौरागढ़। तीन सूत्रीय मांगों को लेकर मानवाधिकार संगठन के कुमाऊं प्रभारी दर्शन लाल का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को दर्शन ने बताया कि पिथौरागढ़ में बाहर से आकर फर्जी प्रमाण पत्र व ऊंची पहुंच का सहारा लेकर नौकरी मिल रही है,स्थानीय युवा नौकरी के लिए भटक रहे हैं। आरोप लगाते हुए कहा कि आयुर्वेदिक विभाग व नगर निगम में फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी मिली है। कुछ वाल्मीकि परिवार धर्म परिवर्तन कर ईसाई धर्म अपना चुके हैं, इसके बावजूद वे वाल्मीकि समुदाय को मिलने वाले लाभ ले रहे हैं। उन्होंने नगर के एक निजी विद्यालय के प्रधानाचार्य पर कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- फर्जी प्रमाण पत्रों के सहारे नौकरी पाने वालों पर हो कार्रवाई यह भी पढ़ें- जिले के 2,532 शिक्षकों के कागजात की जांच अब तक पूरी नहीं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.