कोडरमा, मई 4 -- कोडरमा। जिले के एक निजी स्कूल के हॉस्टल में रह रहे नौवीं कक्षा के छात्र ने रविवार की शाम फांसी लगा ली। छात्र हाल ही में हॉस्टल में आया था। छात्र की पहचान उदित कुमार, पिता विजय यादव, लखीबागी कोडरमा के रूप हुई है। छात्र के पिता पेशे से ऑटो चालक हैं। इधर, सूचना के बाद छात्र के परिजन तिलैया थाना पहुंचे। तिलैया थाना की पुलिस परिजन को लेकर सदर अस्पताल गई है। बच्चे का शव फिलहाल सदर अस्पताल में है। परिजनों और पुलिस के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम समेत आगे की अन्य कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- राजस्थान में एलएलबी छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...