नई दिल्ली, मार्च 27 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी के निजी स्कूलों में मनमानी फीस वसूली का मामला थम नहीं रहा है। शुक्रवार को पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 स्थित एक निजी स्कूल के अभिभावकों ने बताया कि बढ़ी हुई फीस न देने पर 40 छात्रों को नाम काटने का नोटिस थमाया गया है। इसे लेकर अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी अभिभावकों ने आरोप लगाया कि स्कूल ने मनमानी फीस न चुकाने पर छात्रों का परीक्षा परिणाम भी रोका दिया है। साथ ही बढ़ी फीस का भुगतान न करने पर आगामी सत्र से छात्रों को स्कूल न भेजने का नोटिस थमाया है। अभिभावक इस संबंध में शिक्षा निदेशक से भी मिले। शिक्षा निदेशक ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बता दें कि इससे पहले भी बढ़ी हुई फीस का भुगतान न करने पर कुछ छात्रों को स्कूल में प्रवेश क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.